केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल से होंगे
केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल से होंगे

केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल से होंगे
देश के 1254 केंद्रीय विद्यालयों में 2024-25 सत्र के एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होगी। पहली कक्षा में बच्चों को दाखिला
दिलाने के इच्छुक पालक वेबसाइट kvsagathan.nic.in और kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरा कार्यक्रम जल्द घोषित किया जाएगा।
केवीएस के परीक्षण पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन वैध नहीं माना जाएगा।
केवीएस प्रवेश 2024 में सरकार में सेवारत कर्मचारियों के बच्चों, सेवारत कर्मचारियों के पोते-पोतियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बच्चों और पोते-पोतियों को क्रम में प्राथमिकता दी जाएगी। 7 वर्षों में माता-पिता के स्थानांतरण (ट्रांसफर) की संख्या पर भी आधारित होगा।
आवेदन करने कि लिए
जन्म प्रमाण पत्र,
जाति प्रमाण पत्र,
पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र,
बच्चे की तस्वीर,
निवास प्रमाण पत्र,
आय प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज अनिवार्य होंगे।
kvsonlineadmission.kvs.gov.in