Agnipath Yojna
अग्निपथ योजना

अग्निपथ योजना
केन्द्र सरकार ने 16 जून 2022 को अग्निपथ योजना की घोषण की, सेना की तीनों सेवाओं में सैनिकों की भर्ती के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक नई योजना है।
इस योजना के अंतर्गत सेना में शामिल होने वाले जवानों को ‘अग्निवीर’ के कहा जाता है ।
वर्षानुसार भारतीय सेना में भर्ती |
|
Year |
Soldiers |
2015–16 |
71,804 |
2016–17 |
52,447 |
2017–18 |
50,026 |
2018–19 |
53,431 |
2019–20 |
80,572 |
2020–21 |
0 |
2021–22 |
0 |
2022–23 |
0 |
अग्निपथ योजना के तहत भर्ती होनेवाले जवानों की सेवा अवधि 4 वर्ष की होगी। इस कार्यकाल में 6 महीने की ट्रेनिंग अवधि भी शामिल है।
योग्यता अथवा मापदंड
अग्निपथ योजना के तहत सेना का हिस्सा बनने के लिए योग्यता कुछ इस प्रकार निर्धारित की गयी है:
· अग्निपथ के लिए 17.5 साल से 21 साल के बीच के उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।
· आवेदन करने वाले युवा कम से कम 50 फीसदी नंबरों के साथ 12वीं पास होने चाहिए।
· भर्ती होने वाले युवाओं को छह महीने तक ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके बाद 3.5 साल तक सेना में सर्विस देनी होगी।
युवाओं को क्या होगा लाभ –
अग्निपथ स्कीम के लाभ इस प्रकार है।
· मेरिट के आधार पर देश भर से युवा इस योजना में शामिल होकर इसका हिस्सा बन सकेंगे।
· इसमें जात-पात या धर्म के आधार पर आरक्षण की बातें नहीं की गयी।
· इस योजना के जरिये भर्ती होने वाले सेना के जवान को अग्निवीर के नाम से जाना जाएगा।
· चार वर्ष की सेवा के पश्चात 25 प्रतिशत अग्निवीरों को उनकी कौशलता के आधार पर स्थाई किया जाएगा।
· स्थाई कैडर का हिस्सा बन जाने के पश्चात अग्निवीरों बाकी जवानो की ही तरह पेंशन और अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।
· सेवा समाप्ति के पश्चात अग्निवीरों को उनकी कौशलता के अनुरूप स्किल सर्टिफिकेट दिया जाएगा। जो भविष्य में उनके लिए रोजगार के रास्ते खोलेगा।
· रक्षा मंत्रालय और विभिन्न राज्यों द्वारा उनकी बहाली प्रक्रिया जैसे केंद्रीय बल, राज्य पुलिस बल इत्यादि में अग्निवीरों को तरजीह दी जाएगी।
· सेवा के दौरान किसी प्रकार की अनहोनी होने की अवस्था को मद्देनज़र अग्निवीरों को 48 लाख रूपए का बिमा किया जाएगा।
· अग्निपथ स्कीम के तहत सेना के जवान अर्थात् अग्निवीरों को भी उत्त्कृष्ट प्रदर्शन के एवज में गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
वेतन -
· योजना के तहत शुरुआती वेतन 30,000 रुपये दिया जाएगा जोकि सर्विस के चौथे साल तक बढ़ाकर 40 हजार रुपये तक हो जाएगा।
· सेवा निधि योजना के तहत सरकार वेतन का 30 फीसदी हिस्सा सेविंग के रूप में रख लेगी। साथ ही इसमें वह भी इतना ही योगदान करेगी।
· चार साल बाद सैनिकों को 10 लाख से 12 लाख रुपये दिए जाएंगे। ये पैसा टैक्स फ्री होगा।
· योजना के तहत भर्ती होने वाले युवाओं को कश्मीर और देश के अलग-अलग हिस्सों में तैनात किया जाएगा।
वेतन विवरणिका
Year |
Total Monthly Salary |
In Hand |
Agni veer Corpus Fund Contribution (30% of Salary) |
Gov Corpus Fund Contributions |
First Year |
30000 |
21000 |
9000 |
9000 |
Second Year |
33000 |
23100 |
9900 |
9900 |
Third Year |
36500 |
25500 |
10950 |
10950 |
Forth Year |
40000 |
28000 |
12000 |
12000 |
Total Contribution |
5.02 Lakhs |
5.02 Lakhs |
अग्निवीर द्वारा चार वर्षों की सेवा समाप्ति के बाद वैसे 25 प्रतिशत अग्निवीर जो सेना में स्थाई सदस्य बनेंगे, उन्हें सेवा निधि से केवल उनके द्वारा किये गए जमा राशि प्राप्त होंगे। इसके अलावा वैसे जो 4 साल की सेवा समाप्ति के पश्चात सेना से बाहर होंगे उन्हें सेवा निधि के तहत लगभग 10.04 लाख रूपए ब्याज सहित दी जाएगी। जिसका इस्तेमाल पढाई, व्यवसाय या अन्य कार्यों में अग्निवीर कर सकेंगे।
अग्निपथ योजना का उद्देश्य
· अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना।
· अग्निपथ योजना के अंतर्गत जुड़े युवाओं को सशक्त और मज़बूत बनाना।
· देश की बेरोज़गारी को कम करना।
· युवाओं को अपने आने वाले भविष्य के लिए तैयार करना।
· सेना से जुड़े प्रशिक्षण देकर उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना।
· युवाओं के बीच अनुशाषन के प्रति जागरूकता पैदा करना।
To Join Indian Army Click here