Special Residential School Admission 2024
Special Residential School Admission 2024

विशिष्ट आवासीय विद्यालयों में
कक्षा 6वीं में वर्ष 2024-25 में
प्रवेश सूचना
विभागीय विशिष्ट आवासीय विद्यालयों में सीट संख्या
विद्यालय का प्रकार | बालक | बालिका | योग |
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय | 1795 | 1820 | 3615 |
कन्या शिक्षा परिसर | 0 | 4552 | 4552 |
आदर्श आवासीय विद्यालय | 280 | 0 | 280 |
योग- | 2075 | 6372 | 8447 |
नोट- उपरोक्त सीट संख्या में कमी अथवा वृृद्धि हो सकती है ।
प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम
क्रं. | परीक्षा का विवरण | दिनांक | समय |
1 | ऑनलाईन आवेदन भरने की प्रारंभिक तिथि | 06/12/2023 | प्रात: 11:00 बजे से |
2 | ऑनलाईन आवेदन भरने की अंतिम तिथि | 08/01/2024 | सायं: 05:00 बजे तक |
3 | प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने की प्रारंभिक तिथि | 29/01/2024 | प्रात: 10:00 बजे से परीक्षा तक |
4 | परीक्षा की तिथि एवं समय | 11/02/2024 | प्रात: 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक |
परीक्षा केन्द्र - जिला/मुख्यालय के निर्धारित विद्यालय
आवेदन प्रक्रिया
आयु सीमा
आवेदक की आयु 01 जनवरी 2024 की स्थिति में 10 वर्ष से कम नहीं होना
चाहिए तथा 13 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए
- कक्षा 5वीं में अध्ययनरत जनजाति वर्ग,
- विशिष्ट पिछडी जनजाति, (बैगा/भरिया/सहारिया),
- विमुक्त जनजातियॉं,
- घुमक्कड एवं अर्द्ध घुमक्कड समुदाय (DNT/NT/SNT) के अलावा
- वे बच्चे जिन्होंने अपने माता पिता को वामपंथी उग्रवाद/उग्रवाद/कोविड आदि के कारण खो दिया है तथा
- विधवा की संतान,
- दिव्यांग माता-पिता की संतान,
- अनाथ या भूमिदाता (जिन्होंने विद्यालय भवन के निर्माण के लिए भूमि दान की हो)
- वर्ग के विद्यार्थी विभागीय वेबसाईट https://www.tribal.mp.gov.in/MPTAAS के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं ।
- मैरिट सूचि में चयनित होने एवं न्यूनतम योग्यता प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अपने विकल्प के अनुसार विद्यालयों में रिक्त सीट के विरूद्ध चयन हेतु पात्र होंगे ।
- उल्लेखित विशिष्ट आवासीय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा, विस्तृत गाइड लाइन एवं विद्यालयों की सूची तथा रिक्त सीटों के विवरण संबंधी विस्तृत जानकारी वेबसाइट https://www.tribal.mp.gov.in पर उपलब्ध है ।
प्रवेश परीक्षा के आवेदन हेतु क्लिक करें
आवेदन की रसीद प्राप्त करने हेतु क्लिक करें
योजनाओं का त्वरित लाभ प्राप्त करने के लिये समस्त विद्यार्थी विभागीय वेबसाइट https://www.tribal.mp.gov.in पर हितग्राही प्रोफाईल पंजीयन करें ।